पूर्व जनपद सदस्य ने पूर्व सरपंच पर लगाया 20 लाख के गबन का आरोप, कलेक्टर से की शिकायत…

बिल्हा जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत धमनी में पूर्व सरपंच द्वारा सरकारी राशि के गबन का मामला सामने आया है। पूर्व जनपद सदस्य मोहित आगरे ने कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि पूर्व सरपंच रामेश्वर ध्रुव ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे शासन से लाखों रुपये की राशि आहरित की, लेकिन कोई विकास कार्य नहीं कराया।मीडिया से बात करते हुए मोहित आगरे ने बताया कि ग्राम पंचायत धमनी में नाली निर्माण और सीसी रोड बनाने के लिए शासन से राशि स्वीकृत हुई थी, लेकिन मौके पर कोई काम नहीं किया गया। आरोप है कि फर्जी फोटो खींचवाकर राशि निकाल ली गई, जिससे कुल 15 से 20 लाख रुपये की हेराफेरी की गई है।शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गहन जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल, कलेक्टर के पास शिकायत दर्ज हो चुकी है और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles