Homeहमर बिलासपुरतैराकी के शौकीनों के लिए हो रहा संजय तरण पुष्कर तैयार...

तैराकी के शौकीनों के लिए हो रहा संजय तरण पुष्कर तैयार…

शहर के आकर्षण के प्रमुख केंद्र नगर निगम का संजय तरणपुष्कर जल्द तैराकी के शौकीन लोगों के लिए खुलने जा रहा है। अप्रैल के पहले सप्ताह में संजय तरण पुष्कर खुल जाएगा। पुल की सफाई और रिपेयरिंग कर ली गई है इसके साथ ही बुधवार से पुल में पानी भरने का काम भी शुरू हो गया है। 8 से 10 दिनो में पुल भरने और पुल के भरने के बाद विधिवत चालू करने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही शुल्क को यथावत रखा गया है नए मेंबरो का पंजीयन किया जा रहा है पिछले गर्मी में बच्चे स्विमिंग पूल का आनंद नहीं ले पाए थे क्योंकि स्पोर्ट्स क्लब के चलते बच्चों का स्विमिंग पूल टूट गया था इसलिए इस बार बच्चों के लिए नवनिर्मित पूल को भी ट्रायल के लिए भर दिया गया है एक बार फिर सफाई के बाद इसे भी चालू कर दिया जाएगा ताकि छोटे बच्चे भी गर्मी में स्विमिंग पूल का आनंद ले सके स्विमिंग पूल परिसर में स्थित स्टीम बाथ के फुहारे भी नए लगाए गए हैं इसके साथ ही तरण पुष्कर में जहां-जहां गंदगी थी उसे भी साफ कर दिया गया है ताकि इस गर्मी लोग जमकर स्विमिंग पूल का लुफ्त उठा सके पंजीयन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। संजय तरणपुष्कर डेढ़ सौ मीटर लंबा तथा 15 मीटर चौड़ा है इसकी गहराई 1.2 मीटर से लेकर छोर पर 5.5 मीटर है। इसमे 33.75 लाख लीटर पानी भरता है। पानी की सफाई के लिए क्लोरिन तथा मशीन का उपयोग किया जाता है। इसके बावजूद तकरीबन हर महीने 15 से 20 फ़ीसदी पानी और भरना पड़ता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments