पीएम मोदी के दौरे से पहले सिम्स में वीवीआईपी व्यवस्था, सुरक्षा कड़ी…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान में वीवीआईपी व्यवस्था की गई है। अस्पताल में विशेष कक्ष तैयार किया गया है, जिसमें सभी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपचार दिया जा सके।सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। अस्पताल परिसर में कड़ी निगरानी रखी जा रही है, वहीं वरिष्ठ डॉक्टरों की एक विशेष टीम स्टैंडबाय पर रहेगी। प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों ने सिम्स का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए शहरभर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles