नई पेंशन स्कीम के स्थान पर ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू किए जाने की मांग को लेकर लगातार रेलवे से मान्यता प्राप्त संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं यही वजह है कि एक बार फिर से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में विभिन्न मांगों को लेकर रेल कर्मचारियों के हित में मजदूर संघ ने मांग रखी इसमें न्यायालय में रखे हुए सभी मामलों का जल्द निराकरण करने की बात कही गई तो वहीं नई पेंशन स्कीम और यूनिफाइड पेंशन स्कीम की जगह ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने की बात कही गई है इस दौरान मजदूर संघ के सदस्यों ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर को ज्ञापन भी सौंपे है। जिसमें उन्होंने मांग रखी है कि इन सभी समस्याओं का निराकरण किया जाए तो वहीं मंडल रेल प्रबंधक ने ज्ञापन को रेलवे बोर्ड भेज दिया जाएगा। जहां से अब इन मांगों पर विचार किया जाएगा


