Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में नववर्ष शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा, मकान का छज्जा गिरने...

बिलासपुर में नववर्ष शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा, मकान का छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, 9 घायल…

हिंदू नववर्ष की शोभायात्रा के दौरान मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी में बड़ा हादसा हो गया। डीजे की तेज आवाज और कंपन से एक मकान का छज्जा अचानक गिर गया, जिससे 10 लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।घटना रविवार रात करीब 8:30 बजे मल्हार के केंवटपारा मोहल्ले की है। नववर्ष के अवसर पर युवाओं ने शोभायात्रा निकाली, जिसमें डीजे की धुन पर लोग थिरक रहे थे। जैसे ही जुलूस के साथ डीजे युक्त वाहन मोहल्ले में पहुंचा, तेज आवाज और कंपन से टुकेश केंवट पिता स्व. फेकूराम के मकान का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा।हादसे में प्रशांत केंवट, चंद्रशेखर केंवट, दीपक केंवट, दीपेश केंवट और हेमंत कैवर्त सहित 10 लोग घायल हो गए। इनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर थी, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान प्रशांत केंवट की मौत हो गई।पुलिस ने डीजे संचालक, वाहन चालक और आयोजनकर्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। स्थानीय प्रशासन इस मामले की जांच में जुटा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments