Homeहमर बिलासपुरकाम में लापरवाही करने पर प्रधान पाठक निलंबित, जिला शिक्षा विभाग की...

काम में लापरवाही करने पर प्रधान पाठक निलंबित, जिला शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई…

शिक्षा विभाग में अनुशासनहीनता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी ने सोमवार को शिवतराई के प्रधान पाठक बहादुर सिंह को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम कोटा की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। बताया जा रहा है कि प्रधान पाठक काम में लापरवाही और मनमानी कर रहे थे, जिसकी लगातार शिकायतें जिला शिक्षा विभाग तक पहुंच रही थीं।शिक्षा विभाग को लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर जांच कराई गई, जिसमें लापरवाही की पुष्टि होने पर निलंबन का आदेश जारी किया गया। अधिकारियों का कहना है कि विभाग शिक्षकों की कार्यशैली पर कड़ी नजर रख रहा है, और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।गौरतलब है कि पिछले दिनों भी जिला शिक्षा विभाग ने इसी तरह की सख्त कार्रवाई की थी, जिससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से शिक्षा विभाग में अनुशासन बढ़ेगा और शिक्षक अपने कर्तव्यों का बेहतर तरीके से निर्वहन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments