बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए दो केंद्र निर्धारित, शिक्षकों की कमी बनी चुनौती…

बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में दो मूल्यांकन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। पहला केंद्र महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय, और दूसरा कन्या शाला सरकंडा में स्थापित किया गया है। इन दोनों केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है। शिक्षा विभाग ने 17 अप्रैल तक कुल दो लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी करने का लक्ष्य रखा है। हालांकि, त्यौहारों के चलते मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है, क्योंकि शिक्षकों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम हो रही है। सरकंडा केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार उनके केंद्र में व्यवसायिक विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण हो चुका है, जबकि अन्य विषयों की जांच अभी जारी है। खासकर हिंदी और अंग्रेजी विषयों के परीक्षकों की भारी कमी महसूस की जा रही है, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि जिले में पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं भी आयोजित की जा रही थीं, जिसके चलते कई शिक्षकों को परीक्षा केंद्र अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। लेकिन अब ये परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं, और उन्होंने निर्देश जारी कर दिए हैं कि मूल्यांकन केंद्रों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि निर्धारित समय में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूर्ण हो सके। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाकर मूल्यांकन कार्य की गति को तेज किया जाएगा। साथ ही, शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय से केंद्रों में उपस्थित होकर मूल्यांकन कार्य को शीघ्र पूरा करें। शिक्षा विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिन विषयों में परीक्षकों की कमी है, वहां अन्य विद्यालयों से शिक्षकों को बुलाकर मूल्यांकन कार्य में शामिल किया जाए। इसके अलावा, शिक्षा अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मूल्यांकन कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा हो सके। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद शिक्षकों की संख्या बढ़ाने के प्रयास जारी हैं, ताकि समय पर सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संपन्न हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles