वित्त वर्ष की समाप्ति पर नगर निगम के टैक्स कलेक्शन में हुई बढ़ोतरी, 90% तक हुई वसूली…

नगर निगम बिलासपुर के द्वारा वित्त वर्ष की समाप्ति के बाद टैक्स कलेक्शन को लेकर जो आंकड़े जारी किए गए हैं वह बता रहे हैं कि इस बार नगर निगम ने टैक्स वसूली के क्षेत्र में नगर निगम को आर्थिक व्यवस्था से काफी मजबूत किया है। नगर निगम ने इस साल 104 करोड़ टैक्स का लक्ष्य रखा था जिसमें उसने 86 करोड रुपए प्राप्त किए हैं प्रतिशत के हिसाब से देखा जाए तो यह 90% आता है जो नगर निगम के लिए हर साल के मुकाबले बेहद अधिक है, हालांकि नगर निगम बचे हुए 10% टैक्स को भी वसूलने की तैयारी में है और इसके लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय करदाताओं को दिया जा रहा है। नगर निगम ने इसके लिए शासन के पास स्वीकृति प्रस्ताव भेजा है अगर यहां से प्रस्ताव को स्वीकृति मिलती है तो 15 दिन के लिए लोग संपत्तिकर,समेकित कर,जलकर को जमा किया जा सकता है। गौरतलब है कि नगर निगम में टैक्स वसूली को देखते हुए इस साल कर्मचारियों को लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निर्देशित किया था। जिसके तहत कर्मचारियों के द्वारा वसूली को लेकर लगातार लोगों से संपर्क किया गया। अब नगर निगम के पास अधिक टैक्स आने से नगर निगम अपने कर्मचारियों को वक्त पर सैलरी और निगम विकास के काम कर पाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles