नेहरू नगर पारिजात किंगडम निवासी डॉक्टर हेमंग अग्रवाल से ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर 7 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। 11 मार्च को टेलीग्राम पर क्लॉक इंडिया नामक ग्रुप में उन्हें मुनाफा कमाने का मौका दिखाया गया। पहले कुछ रकम पर लाभ मिलने के बाद उन्हें गोल्डन साइट में निवेश करने से अधिक फायदा होने का लालच दिया गया। इस पर डॉक्टर अग्रवाल ने अलग-अलग किश्तों में 7 लाख रुपये ठगों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए।12 मार्च को जब उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ, तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने तुरंत सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।इसके अलावा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर भी सूचना दी। साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न बैंक खातों से 1.59 लाख रुपये होल्ड कर बचा लिए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




