थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए डीजे साउंड सिस्टम जब्त किया। मामला 31 मार्च का है, जब लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के पास शनिचरी रोड पर रैली के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी और ध्वनि प्रदूषण हो रहा था।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और 2 साउंड बॉक्स एवं 1 एम्पलीफायर जब्त कर लिया। आरोपी आशीष देवांगन, निवासी चांटीडीह रपटा थाना सरकंडा के खिलाफ कोलाहल अधिनियम की धारा 15, 16 के तहत मामला दर्ज किया गया।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय के नेतृत्व में की गई। इस अभियान में प्रआर विनोद यादव, आरक्षक नुरूल कादिर और गोकुल जांगड़े का विशेष योगदान रहा।ऑपरेशन प्रहार के तहत कोलाहल अधिनियम के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




