सीपत थाना पुलिस ने ग्राम दर्राभाठा में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जय कुमारी सिदार, संतोषी सिदार, शिवनंदन सिदार और विरेंद्र सिदार को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 332 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में टीम ने सिदार मोहल्ला में छापा मारा। पुलिस को मौके से शराब निर्माण के उपकरण डेकची, गैस सिलेंडर, चूल्हा सहित अन्य सामान भी बरामद हुए।आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।




