चैत्र नवरात्र के अष्टमी पर मां महागौरी की श्रद्धा से पूजा क़र भक्तों ने मनोकामना पुरी करने प्रार्थना की।शहर के न्यू लोको कॉलोनी स्थित त्रिपुर सुंदरी मरीमाई माता के मंदिर में अष्टमी पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया।यहां 108 कन्याओं का पूजन कर उनको भोजन कराया। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर पूरे शहर के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ती रही।भक्तों ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना कर मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद माँगा।जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।बिलासपुर के 126 वर्ष पुराने न्यू लोको कॉलोनी स्थित त्रिपुर सुंदरी मरीमाई माता के मंदिर में अष्टमी पर विशेष पूजन किया गया।यह मंदिर अपनी प्राचीनता और धार्मिक आस्था के लिए प्रसिद्ध है।भक्तों का सुबह से यहाँ तांता लगा था।विशेष श्रृंगार से दमक रही माता का सभी ने दर्शन किया।इस वर्ष भी अष्टमी पर परंपरा का पालन करते हुए मंदिर परिसर मे कन्या भोज का आयोजन किया। रेलवे क्षेत्र और आसपास के लोग इसमें अपनी भागीदारी निभाने पहुंचे। मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार खेत्रपाल औऱ पुजारी तरुण आचारी ने बताया कि पहले यहां 108 कन्याओं के साथ-साथ वानर सेना और 400 से अधिक बच्चों को भी भोग प्रसाद खिलाया गया। शनिवार को नवरात्र के आठवें दिन सुबह से ही दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था , जो देर शाम तक जारी रहा। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र माता के जयकारों से गूंज रहा था ।




