दक्षिण भारतीय पद्धति से होगा राम सीता कल्याणम, तीन दिनों तक रहेगा भक्तिमय माहौल…

रविवार को देशभर में रामनवमी की धूम देखी जाएगी इसे लेकर विभिन्न स्थानों पर तैयार या शुरू हो गई है। ऐसे में राम जन्मोत्सव के साथ शहर में भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी भी है इसके अलावा शहर में पिछले 67 वर्षों से रेलवे परिक्षेत्र के कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में रामनवमी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है दक्षिण भारतीय पद्धति से संपन्न होने वाले तीन दिवस आयोजन को लेकर संपूर्ण तैयारियां पूरी कर ली गई है। शनिवार को हवन पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसके बाद रविवार को राम सीता कल्याण और दो दिनों तक विभिन्न अनुष्ठान यहां संपन्न कराए जाएंगे इस बार आयोजन में महाकुंभ के तर्ज पर भव्य शोभा द्वारा बनाया जा रहा है तो वहीं वनवास का क्षेत्रफल दर्शाने के लिए कुटिया स्वरूप घर का भी निर्माण किया जा रहा है जिससे भगवान श्री राम के व्यक्तित्व को यहां दर्शाया जा सके। गौरतलब है कि दक्षिण भारतीय परिवारों के लिए यह बेहद ही बड़ा अवसर होता है आंध्र विप्र समाज के माध्यम से संपन्न होने वाले इस आयोजन को लेकर साल भर दक्षिण भारतीय परिवारों में उत्साह का माहौल देखा जाता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles