Homeहमर बिलासपुरछेड़छाड़ के आरोपी मेडिकल कॉलेज के एचओडी का तबादला...

छेड़छाड़ के आरोपी मेडिकल कॉलेज के एचओडी का तबादला…

सिम्स मेडिकल कॉलेज के छेड़छाड़ मामले में मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉक्टर पंकज टेंभूर्णीकर के खिलाफ एमडी मेडिसीन का कोर्स करने वाली छात्रा ने छेड़छाड़ और प्रताड़ना पर एफआईआर दर्ज करवाई थी. प्रकरण सामने आते ही चिकित्सा शिक्षा आयुक्त किरण कौशल ने मेडिसीन विभाग के एचओडी डॉक्टर पंकज टेंभूर्णीकरण के राज्य शासन को अनुशंसा की थी। पर डॉक्टर का तबादला नहीं हो पा रहा था। अब डॉक्टर का ट्रांसफर हो गया और उसे रिलीव भी कर दिया गया।सिम्स में मेडिसीन विभाग के एचओडी के पद पर डॉक्टर पंकज टेंभूर्णीकर पदस्थ थे। सिम्स में मेडिसीन पीजी करने वाली द्वितीय वर्ष की छात्रा ने पंकज टेंभूर्णीकरण के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इस मामले में 22 फरवरी को सिटी कोतवाली थाने में शिकायत की गई थी। जिसके आधार पर एफआईआर तो दर्ज की गई पर डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं की गई। उसकी जमानत याचिका भी सत्र न्यायालय से खारिज हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments