सिम्स परिषद स्थित मां शीतला मंदिर में अष्टमी पर विशेष पूजा…

चैत्र नवरात्रि के पर्व पर संपूर्ण शहर में देवी आराधना का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है। श्रद्धा और भक्ति की भावना से ओतप्रोत भक्तगण शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना में लीन हैं। इसी क्रम में सिम्स परिषद में स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक मां शीतला देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। यह मंदिर वर्षों पुराना है और जनमानस की आस्था का केंद्र माना जाता है। नवरात्रि के अवसर पर यहां विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने कुमकुम सौभाग्य पूजन, सहस्त्र अर्चा, और महापाठ के साथ मां को सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित की। मां के दरबार को फूलों एवं आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे मंदिर की भव्यता और भी अधिक निखरकर सामने आई। अष्टमी तिथि के दिन शीतला माता के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान हवन, पूजन के साथ-साथ कन्या पूजन कर उन्हें भोग लगाया गया और भंडारे का भी भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों की मान्यता है कि मां शीतला की सच्चे मन से आराधना करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि नवरात्रि के दौरान विशेष रूप से यहां भक्तगण अपनी कामनाओं को लेकर मां के चरणों में माथा टेकते हैं और मां की कृपा प्राप्त करते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles