Homeहमर बिलासपुरअयोध्या दर्शन के लिए निकले 1008 लोग...

अयोध्या दर्शन के लिए निकले 1008 लोग…

रामनवमी के शुभ अवसर पर पूरे शहर में श्रद्धा और भक्ति का उत्साह देखने को मिला। इस अवसर को और भी विशेष बनाने का कार्य किया बिलासपुर के समाजसेवी जिन्होंने देशभर में समाजसेवा की एक नई मिसाल कायम की है। बिलासपुर जिले से 1008 श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाकर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करवाने निकले। यह यात्रा पूरी तरह निशुल्क है , जिसमें बस, भोजन, ठहरने और चिकित्सा जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं सम्मिलित है। खास बात यह है कि इस यात्रा में बड़ी संख्या में निर्धन, असहाय और वृद्ध श्रद्धालु भी शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत 5 अप्रैल को हुई, जिसमें श्रद्धालु प्रयागराज संगम स्नान के बाद अयोध्या पहुंचकर और रामलला के दर्शन के बाद 7 अप्रैल की रात सभी भोजन कर वापसी की यात्रा शुरू करेंगे और बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में पहुंचेंगे। इस अभूतपूर्व सेवा के लिए श्रद्धालुओं ने समाज सेवायों को “श्रवण कुमार” की उपाधि दी। 1008 लोगों की टोली अयोध्या दर्शन को निकाली जिसमें सभी भगवा रंग में नजर आए इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित सभी विधायक गण एवं महापौर भी शामिल हुए। जिन्होंने 22 बसों को हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को राम के दर्शन के लिए विदा किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments