Homeहमर बिलासपुरबिल्हा में घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश...

बिल्हा में घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश…

बिल्हा थाना क्षेत्र में मकान की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई।मुख्य आरोपी आनंद राठौर के साथ दो विधि से संघर्षरत बालकों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने प्रार्थी रूपेश शर्मा के घर में घुसकर आलमारी से लैपटॉप और नकदी चुराई थी।शिकायत दर्ज होने के बाद बिल्हा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित की और संदिग्धों पर नजर रखी। फॉरेंसिक टीम की मदद से मिले सुरागों के आधार पर आनंद राठौर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकारते हुए अपने नाबालिग साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त औजार पेचकस, प्लास, छिनी, पाइप के साथ साथ घटनास्थल से बरामद लैपटॉप, 3,500 रुपये नकद और आरोपी के पास से 14,400 रुपये जब्त किए हैं।तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments