Homeहमर बिलासपुरजनता की सुनवाई अब तय वक्त पर, 8 अप्रैल से जिले में...

जनता की सुनवाई अब तय वक्त पर, 8 अप्रैल से जिले में शुरू होगा सुशासन तिहार…

अब समस्याएं सिर्फ फाइलों में नहीं, समाधान तक पहुंचेंगी। जिले में 8 अप्रैल से ‘सुशासन तिहार’ की शुरुआत हो रही है, जहां हर आम आदमी की शिकायत सुनी भी जाएगी और सुलझाई भी जाएगी।तीन चरणों में चलने वाले इस अभियान का पहला चरण 8 से 11 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें आमजन से आवेदन लिए जाएंगे। ग्राम पंचायत से लेकर शहर के वार्डों तक शिविर लगेंगे, और समाधान पेटियां भी रखी जाएंगी, ताकि लोग बेझिझक अपनी बातें रख सकें। ऑफलाइन ही नहीं, ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी रहेगी। कॉमन सर्विस सेंटर से लेकर मोबाइल पर भी आवेदन किया जा सकेगा। दूसरे चरण में अधिकारियों को एक महीने में हर शिकायत का हल निकालना है। फिर 5 से 31 मई के बीच समाधान शिविर लगेंगे, जहां जवाब भी मिलेगा और ज़रूरतमंदों को योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने इसकी कमान संभाली है और अफसरों को साफ कह दिया है काम दिखना चाहिए, जनता को संतोष मिलना चाहिए। शुरुआत हो चुकी है तैयारियों की, अब बारी है जनता की अपनी बात कहिए, सरकार तक पहुंचाइए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments