Homeहमर बिलासपुरजनदर्शन में लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं, कलेक्टर ने दिए त्वरित समाधान...

जनदर्शन में लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं, कलेक्टर ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश…

सोमवार को कलेक्टर ऑफिस में फिर से जनदर्शन का आयोजन किया गया। जहां अलग अलग समस्याएं लिए फरियादी दूर-दराज से पहुंचे थे। कलेक्टर अवनीश शरण खुद सामने बैठे, और हर व्यक्ति की बात को न सिर्फ ध्यान से सुना, बल्कि जहां मुमकिन था।मौके पर ही समाधान भी दिया।मस्तूरी के जुहली गांव से आए ग्रामीणों ने अपने उप स्वास्थ्य केंद्र की हालत बताई ना बाउंड्रीवाल है, ना पानी, सफाई का भी बुरा हाल। कलेक्टर ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। भक्त कर्मा नगर, वार्ड 58 के लोगों ने सड़कों की खस्ता हालत की शिकायत की। फाइल नगर निगम आयुक्त तक पहुंच गई है। तखतपुर के दैजा गांव से आए मनोज दुबे की जमीन पर किसी ने कब्जा जमा लिया था। रास्ता तक बंद कर दिया। कलेक्टर ने एसडीएम तखतपुर को एक्शन में भेजा है। पाली गांव के ग्रामीणों ने सरकारी ज़मीन पर अवैध निर्माण की शिकायत की, तो वहीं जरहाभाठा की झरना गिडवानी ने प्रधानमंत्री आवास की मांग रखी। पेंडरवा के प्रदीप कुमार ने नहर निर्माण में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा मांगा, जिसे जल संसाधन विभाग के पास भेजा गया। फिलहाल जनदर्शन में जो आया वो खाली हाथ नहीं लौटा या तो हल मिला या भरोसा कि अब फ़ाइल धूल नहीं खाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments