21.1 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

बिना डॉक्टर पर्ची के दी दवाई, मरीजों की बिगड़ी तबीयत

डॉक्टर की पर्ची बगैर मानसिक बीमारी की दवा देने पर सीएमडी चौक स्थित जैन प्लाजा के मानसी मेडिकल स्टोर को सीएमएचओ ने 7 दिन के लिए बंद करवा दिया है। मेडिकल स्टोर के संचालक को इस दौरान मेडिकल स्टोर खोलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मेडिकल का लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है। बता दें कि मेडिकल संचालक को डॉक्टर ने बिना पर्ची दवा नहीं देने की हिदायत दी थी, इसके बावजूद वहां दवा बिना पर्ची के दी जा रही थी। इमलीपारा रोड निवासी दिनेश यादव ने कलेक्टर और सीएमएचओ से जैन प्लाजा सीएमडी चौक में मानसी मेडिकल स्टोर के खिलाफ बिना डॉक्टर की पर्ची के मानसिक बीमारी की दवा दिए जाने की शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने कहा था कि मेडिकल शॉप के ऊपर साइकोलॉजिस्ट एस.श्रीवास्तव की क्लिनिक है। मेडिकल संचालक डॉक्टर की पर्ची के बिना ही मरीजों को दवाएं देता था, जिससे कई मरीजों की तबीयत बिगड़ गई थी। के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मेडिकल स्टोर के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई थी जिसके बाद उसे 7 दिन के लिए दुकान को सील किया गया है तो वहीं जांच जारी है अगर जांच में सभी तत्व सही पाए गए तो मेडिकल स्टोर संचालक का लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles