Homeहमर बिलासपुरकेंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने रतनपुर में मां महामाया के किए दर्शन,...

केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने रतनपुर में मां महामाया के किए दर्शन, खुशहाली की कामना की…

केंद्रीय कोयला एवं खदान मंत्री किशन रेड्डी अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया और देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ तोखन साहू, रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप एवं मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टी अरुण शर्मा भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी वहां उपस्थित थे, जिन्होंने मंत्री का स्वागत किया।दर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री कोरबा जिले स्थित गेवरा खदान का निरीक्षण करने रवाना हुए, जहां वे खनन कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कोयला उत्पादन, सुरक्षा और खनन क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उनके दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments