Homeहमर बिलासपुरNSUI का उग्र विरोध अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ...

NSUI का उग्र विरोध अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुंडन और दशगात्र…

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार को लेकर NSUI का आंदोलन लगातार तीखा होता जा रहा है। शनिवार को विरोध के 10वें दिन छात्रों ने प्रतीकात्मक रूप से मुंडन और दशगात्र संस्कार कर विश्वविद्यालय प्रशासन को मृत घोषित कर दिया। छात्र नेताओं ने इसे भ्रष्टाचार का अंतिम संस्कार बताते हुए कहा कि अब चुप बैठने वाले नहीं हैं।NSUI प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में करोड़ों रुपये के टेंडर और भर्ती घोटाले हुए हैं। कुलसचिव शैलेन्द्र दुबे की नियुक्ति को अवैध बताते हुए कहा गया कि बिना उच्च शिक्षा विभाग की स्वीकृति के प्रभारी बनाया गया अधिकारी खुलेआम मूल कुलसचिव के नाम से आदेश जारी कर रहा है, जो नियमों के साथ खुला खिलवाड़ है। इस संबंध में मामला हाईकोर्ट में भी लंबित है।प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई और छात्र निधि का सार्वजनिक लेखा-जोखा देने की मांग की है। छात्र नेताओं ने चेताया कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो आंदोलन को राज्यभर में फैलाया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में रंजेश सिंह, पुष्पराज साहू, प्रदीप सिंह, करन यादव, सुमित ठाकुर समेत सैकड़ों छात्र शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments