रात्रिकालीन फ्लड लाइट्स में एपीएल 2025 सत्र 3 का शानदार आगाज़…

गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम में जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के तत्वाधान में एपीएल 2025 सत्र 3 का भव्य आयोजन रात्रिकालीन फ्लडलाइट्स में किया गया। इस खेल आयोजन का उद्देश्य अधिवक्ताओं के बीच आपसी सौहार्द, स्वास्थ्य और खेल भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राकेश मोहन पांडे और न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत रहे। इनके साथ जिला न्यायालय बिलासपुर के कई न्यायमूर्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी प्रतिष्ठित बना दिया।आयोजन के दौरान जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के सभी पदाधिकारी, अधिवक्ता गण एवं खिलाड़ीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। फ्लड लाइट्स की चमक और दर्शकों की उत्साही भागीदारी ने स्टेडियम का माहौल उत्सवमय बना दिया। आयोजक समिति द्वारा प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु की गई व्यवस्थाएं सराहनीय रहीं। इस आयोजन ने साबित किया कि पेशेवर व्यस्तता के बीच भी अधिवक्ताओं में खेल के प्रति जुनून और अनुशासन की भावना जीवित है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles