Homeहमर बिलासपुरकेंद्रीय टीम ने किया कानन पेंडारी जू का निरीक्षण

केंद्रीय टीम ने किया कानन पेंडारी जू का निरीक्षण

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के निर्देश पर कानन पेंडारी जू में वन्यप्राणियों के संरक्षण और प्रबंधन की स्थिति का आकलन करने एक उच्च स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया।टीम में शामिल लक्ष्मी नरसिम्हा आर. निदेशक अनुसंधान, गायामित्रा कलेक्टिव फेसिलिटी और डॉ. संजय कुमार शुक्ला पूर्व सदस्य सचिव, केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक जू का विस्तार से मुआयना किया।निरीक्षण के दौरान टीम ने गर्मी के मौसम में जानवरों को राहत देने के लिए किए गए इंतजामों और वन्यजीवों के रखरखाव की व्यवस्थाओं की सराहना की।

जू प्रबंधन द्वारा वन्यप्राणियों के रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित ढंग से संजोने की भी तारीफ की गई।निरीक्षण के बाद टीम ने जू की व्यवस्थाओं को प्रशंसनीय बताया और इसे अन्य चिड़ियाघरों के लिए उदाहरण योग्य बताया।हालाँकि टीम ने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कुछ सुझाव भी दिए, जैसे कुछ प्रजातियों की अधिक संख्या को संतुलित करने के लिए अन्य चिड़ियाघरों में स्थानांतरण और कुछ संरचनात्मक सुधार।कुल मिलाकर यह दौरा कानन पेंडारी जू के लिए न सिर्फ सराहना का माध्यम रहा,बल्कि उसे और बेहतर बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम भी साबित हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments