ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ‘नन्हे रोज़ेदार’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

बिलासपुर :- 13 अप्रैल को ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रोग्रेसिव कॉन्वेंट स्कूल, बिलासपुर में एक विशेष कार्यक्रम ‘नन्हे रोज़ेदार’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिन्होंने रमज़ान के पवित्र महीने में रोज़ा रखा।

इस अवसर पर लगभग 200 बच्चों को सम्मानित किया गया। सभी बच्चों को गिफ्ट्स, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में धार्मिक मूल्यों, आत्मअनुशासन और सेवाभाव को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन की तिलावत से की गई, जिसके बाद स्वागत भाषण और बच्चों के लिए प्रेरणादायक भाषण दिए गए। बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरों पर खुशी और गर्व साफ़ नज़र आ रहा था।

प्रोग्रेसिव कॉन्वेंट स्कूल ने इस आयोजन में न सिर्फ़ स्थान प्रदान किया, बल्कि स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने आयोजन में हर संभव सहयोग प्रदान किया। संस्था की ओर से स्कूल प्रबंधन का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया वरिष्ठ अधिका हाजी से. शौकत अली ने अपने हाथों से नन्हें बच्चों को इनाम दिया, नन्हें बच्चों को स्टेज पर बुधाकर मोमेन्टो, प्रमाण पत्र एवं इनाम से नवाजा गया तब बच्चों के साथ उनके माता विला के चेहरे भी कित उठे। इस अवसर मुख्य अतिथि हुसैनी मस्जिद के इमाम आहिर आगा साहब ने तारीफ करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से बच्चों की हौसला अफजाई की।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों को न केवल उनकी धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाता है, बल्कि उनमें समाज के प्रति ज़िम्मेदारी और सकारात्मक सोच को भी प्रोत्साहित किया जाता है।

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मो. सिराज, जरिया ए तालीम प्रभारी अब्दुल अलीम शेख, संभाग अध्यक्ष अतहर हुसैन, हमशीरा ग्रुप संभाग अध्यक्ष अंजुम ज़रीन, जिला अध्यक्ष मिर्ज़ा आज़म, एम एस खालिद, मनिहार जमात अध्यक्ष रफ़अत सरोश, जिला सचिव नवेद खान एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावकगण और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों और मेहमानों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए शांति, सद्भावना और तरक्की की कामना करते हुए सामूहिक दुआ की गई।ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है और समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास करता रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles