बिलासपुर पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई

बिलासपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे प्रहार अभियान के तहत हिरी, कोटा और रतनपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 238 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है।कार्रवाई में तीन आरोपी मनोज चतुर्वेदी थाना हिर्री, अमरीका बाई लहरे और छोटू उर्फ राजेश्वर बंजारे थाना कोटा, और कृष्ण कुमार कोरम थाना रतनपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।थाना हिरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मेडपार बाजार में 20 लीटर शराब और 200 रुपये नकद के साथ मनोज चतुर्वेदी को पकड़ा। वहीं थाना कोटा क्षेत्र के ग्राम कपसिया कला और बिल्लीबंद में दो अलग-अलग मामलों में 162 लीटर शराब जब्त की गई और 600 लीटर से अधिक महुआ नष्ट किया गया। थाना रतनपुर क्षेत्र में ग्राम लिम्हा से 64 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया।सभी मामलों में आबकारी एक्ट की धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles