Homeहमर बिलासपुरघुटकू गांव में प्रशासन का छापा, खनिज माफियाओं में हड़कंप

घुटकू गांव में प्रशासन का छापा, खनिज माफियाओं में हड़कंप

बिलासपुर जिले के घुटकू गांव में प्रशासन ने अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 ट्रैक्टर यानी करीब 210 घनमीटर रेत जब्त की है। यह छापा राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सिंगारबाड़ी इलाके में मारा, जहां लंबे समय से अरपा नदी से अवैध रूप से रेत निकाली जा रही थी।बताया जा रहा है कि घुटकू के रेत घाट की लीज दो साल पहले खत्म हो चुकी है, इसके बावजूद खनन जारी था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत वीडियो सबूतों के साथ कलेक्टर अवनीश शरण को दी। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तखतपुर एसडीएम शिवकुमार कंवर को कार्रवाई के निर्देश दिए।

मौके पर कुलदीप लोनिया नाम के व्यक्ति द्वारा बिना वैध दस्तावेजों के रेत डंप की गई थी, जिसे जब्त कर पंचनामा किया गया।प्रशासन ने आगे किसी भी अवैध खनन को रोकने के लिए नदी की ओर जाने वाले रास्ते को खुदवा दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने सख्त संदेश दिया है कि जिले में अवैध रेत खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments