Homeहमर बिलासपुरउसलापुर रेलवे स्टेशन पर एसी वेटिंग लाउंज का उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगी...

उसलापुर रेलवे स्टेशन पर एसी वेटिंग लाउंज का उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर मंडल ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब यात्रियों को उच्च श्रेणी के प्रतीक्षालय, यानी एसी वेटिंग लाउंज की सुविधा उसलापुर रेलवे स्टेशन पर मिलने लगी है। यह प्रतीक्षालय न सिर्फ आरामदायक है, बल्कि आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से भी लैस है।उसलापुर रेलवे स्टेशन अब एक साधारण ट्रांजिट पॉइंट नहीं रह गया, बल्कि यह एक आधुनिक रेलवे स्टेशन की मिसाल बन चुका है। यहां यात्रियों के लिए एक नया उच्च श्रेणी का प्रतीक्षालय खोला गया है, जो लंबी यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए आदर्श है।

इस वेटिंग लाउंज में कैफेटेरिया, आरामदायक सीटिंग, मॉड्यूलर लाइटिंग और साफ-सुथरे वॉशरूम जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। बिलासपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने बताया कि इस नई सुविधा के जरिए हम कम खर्च में यात्रियों को ज्यादा सुविधा देने की कोशिश कर रहे हैं।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस वेटिंग लाउंज का उपयोग करने के लिए यात्रियों को अपना पीएनआर नंबर और आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यह पहल न सिर्फ यात्रियों के लिए एक आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करेगी, बल्कि रेलवे स्टेशनों को एक नई पहचान भी देगी। उम्मीद की जा रही है कि इस तरह के प्रतीक्षालय जल्द ही अन्य स्टेशनों पर भी शुरू होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments