गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी नमाज विवाद: भाजपा नेताओं ने की जांच की मांग, शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात

गुरु घासीदास केंद्र विश्वविद्यालय में नमाज पढ़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है बुधवार को भी यह यूनिवर्सिटी में जहां प्रदर्शन हुआ तो वहीं अब बिलासपुर से लेकर रायपुर तक इस मामले में बयान बाजी तेज हो गई है इस मुद्दे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंग देव और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान सामने आया है क्योंकि गुरु घासीदास केंद्र विश्वविद्यालय एक शैक्षणिक संस्था है और यहां शैक्षणिक गतिविधियां संचालित होती है लेकिन जिस तरह से एनएसएस में छात्र-छात्राओं को नमाज पढ़ने की अनिवार्यता की बात सामने आई है उस पर अब राजनीतिक बयान बाजी भी शुरू हो गई है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि शैक्षणिक संस्थानों में केवल शिक्षा को ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए अगर ऐसा कोई मामला सामने आया है तो इसकी जांच होनी चाहिए शैक्षणिक संस्थानों में केवल शिक्षा ही प्रमुख है तो वही रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि शैक्षणिक स्थान में इस तरह की बातें उचित नहीं है और अगर धर्मांतरण जैसा कोई मामला सामने आया है तो इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles