
बिलासपुर में भारतीय शिक्षा बोर्ड के द्वारा आधुनिक शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा का समावेशन पर विशेष संगोष्ठी एवं शिक्षाविदों का सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए बोर्ड के प्रदेश प्रभारी डॉ. सचिन यादव और संजय अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम और भारतीय शिक्षा बोर्ड की जानकारी दी18 अप्रैल भारतीय शिक्षा बोर्ड जो कि भारत सरकार द्वारा गठित एवं पंजीकृत स्वायत संस्था है, जो राष्ट्रीय स्तर पर स्कूलो को संबद्धता प्राप्त करेगा। भारतीय शिक्षा बोर्ड के अनुसार उनके पाठ्यक्रम में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ वैदिक ज्ञान सम्पदा जैसे वेद, उवनिषद, दर्शन महाभारत, गीतापुराण, गुरुग्रंथ साहेब, जैन दर्शन, बौध दर्शन आदि के ज्ञान तत्व का समावेश किया गया है।कार्यक्रम का विषय है “आधुनिक शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा का समावेश”रखा गया हैं।यह कार्यक्रम बिलासपुर के लखीराम अग्रवाल सभागार में कार्यक्रम आयोजित होगा।