Homeहमर बिलासपुरनाबालिग से दुष्कर्म कर फरार आरोपी खरसिया से गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार आरोपी खरसिया से गिरफ्तार

चकरभाठा थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग बालिका को खरसिया (रायगढ़) से बरामद करते हुए पुलिस ने आरोपी मन्नु सारथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। मामला दर्ज होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर पुलिस टीम गठित की गई थी।प्रार्थी की शिकायत पर बीएनएस की गम्भीर धाराओं एवं पाक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।सायबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम को खरसिया भेजा गया,जहां से नाबालिग को बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।पूछताछ में आरोपी मन्नु सारथी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उत्तम साहू, महिला प्रधान आरक्षक उर्मिला कुजूर और आरक्षक रामकुमार बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments