Homeहमर बिलासपुरवैवाहिक पत्रिका छत्तीसगढ़ स्तरीय का दूसरा संस्करण का विमोचन 15 दिसंबर 2023...

वैवाहिक पत्रिका छत्तीसगढ़ स्तरीय का दूसरा संस्करण का विमोचन 15 दिसंबर 2023 को

वैवाहिक पत्रिका छत्तीसगढ़ स्तरीय का दूसरा संस्करण का विमोचन 15 दिसंबर 2023 को …. बायोडाटा 10 दिसंबर तक जमा करे !

बिलासपुर :– कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज के विवाह योग्य – युवक युवतियों के फोटोयुक्त संपूर्ण जानकारियों के साथ छत्तीसगढ़ स्तरीय मे वैवाहिक पत्रिका का दूसरा संस्करण के प्रकाशन करने की तैयारी किया जा रहा है। अखिल भारतीय कसौंधन वैश्य महासभा ट्रस्ट पंजीकृत का यह एक अनुकरणीय पहल है। जो विवाह योग्य युवक युवतियों को जीवन साथी तराशने के लिए वरदान साबित होगा। आज के समय मे विवाह एक जटिल समस्या बन गई है । जिसके लिए समाज द्वारा युवक – युवतियों को सुविधा देने के उद्देश्य से इस प्रकार के पत्रिका का प्रकाशन किया जा रहा है। अखिल भारतीय वैश्य कसौंधन महासभा ट्रस्ट पंजीकृत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वं बिलासपुर जिला अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया की इसके अलावा इस पत्रिका में विधवा, तलाक सुधा, पूर्ण मांगलिक व युवक – युवतियों की रंगीन फोटो के साथ संपूर्ण जानकारी भी समाहित होगी। अखिल भारतीय कसौंधन वैश्य समाज के दूसरा संस्करण पत्रिका का विमोचन 15 दिसंबर 2023 को होगा, विमोचन होने के बाद यह वेबसाइट इंटरनेट में उपलब्ध रहेगा । विवाह संबंधित जानकारी के लिए युवक-युवती, माता-पिता कंप्यूटर या मोबाइल से वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस पत्रिका में प्रकाशन के लिए समाज के कार्यालय जूना बिलासपुर स्थित नागोराव शेष स्कूल के समीप, कर्बला रोड, उत्सव कार्ड्स में सम्पर्क कर सकते है। कार्यालय संपर्क नम्बर 9340628005 में अपना बायोडाटा व्हाट्सएप कर सकते हैं। बायोडाटा व्हाट्सएप में टाइप करके भेज सकते हैं हिंदी या अंग्रेजी मैं होना चाहिए। बायोडाटा जमा की आखिरी तारीख 10 दिसंबर 2023 रखी गई है l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments