31.8 C
Bilāspur
Friday, February 27, 2026
spot_img

अरपा पुल से रपटा पुल तक अधूरी सड़क: राशि समाप्त, ठेकेदार पर पेनल्टी के बाद नई समयसीमा तय

नगर निगम के द्वारा इन दिनों शहर में बाईपास सड़कों का निर्माण कर ट्रैफिक के दबाव को कम करने की कोशिश हो रही है यही वजह है कि पिछले कुछ समय से अरपा किनारे सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिससे शहर वासियों को एक वैकल्पिक सड़क मिल सके लेकिन देखा गया कि कई महीने बीत जाने के बाद भी अब भी यह सड़क पूरी नहीं हो पाई है जिससे राहगीरों को वैकल्पिक सड़क की सुविधा नहीं मिल पा रही है नया अरपा पुल से रपटा पुल तक सड़क का निर्माण होना है लेकिन अब तक केवल सड़क के एक ही हिस्से का निर्माण हो पाया है जबकि बाकी हिस्से का काम बाकी है अब ऐसी बातें सामने आ रही है कि सड़क के लिए जो राशि स्वीकृत हुई थी वह पूर्ण हो चुकी है और अब बाकी कार्य के लिए अतिरिक्त राशि की आवश्यकता है यही वजह है कि सड़क निर्माण का काम मौजूदा समय में बंद हो गया है ऐसे में अब सड़क निर्माण को लेकर अनिश्चितताओं का दौर देखा जा रहा है लेकिन बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक और नगर निगम आयुक्त अमित कुमार का मानना है कि सड़क निर्माण के लिए जो समय सीमा तय की गई थी उस समय अवधि में ठेकेदार के द्वारा काम पूरा नहीं किया गया इसकी वजह से उन पर पेनल्टी भी लगाई गई है तो वहीं अब नए सिरे से सड़क का रिवाइज किया जा रहा है और संबंधित ठेकेदार को नई समय सीमा दी जाएगी जिसके अंतर्गत उसे कार्य को पूरा करना होगा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles