स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ

जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी एवं उनके पालक 5 मई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत सीटों का आवंटन 6 मई से 10 मई के मध्य किया जाएगा। जिले में कुल 34 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय संचालित हैं। इनमें से 21 विद्यालय अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में शिक्षा प्रदान करते हैं, जबकि शेष 13 विद्यालय केवल हिंदी माध्यम में संचालित हैं। विद्यार्थी अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार किसी भी माध्यम में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी विद्यालय में निर्धारित सीटों की तुलना में अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो ऐसी स्थिति में सीटों का आवंटन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। यह लॉटरी प्रक्रिया 6 मई से 10 मई तक आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि आवेदन की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रूपों में उपलब्ध है, जिससे विद्यार्थियों को अधिकतम सुविधा मिल सके। एक विद्यार्थी केवल एक ही विद्यालय में आवेदन कर सकता है। यदि किसी विद्यार्थी द्वारा एक से अधिक विद्यालयों में आवेदन किया जाता है, तो उसका आवेदन अमान्य कर दिया जाएगा। बीपीएल और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कुल सीटों का 25 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित किया गया है। इन श्रेणियों के अंतर्गत आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र एवं बीपीएल सूची में नाम की पुष्टि अनिवार्य है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles