31.8 C
Bilāspur
Friday, February 27, 2026
spot_img

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से दो मासूमों की मौत, बिना लाइसेंस इलाज करने वाला आरोपी गिरफ्तार

चौकी बेलगहना, थाना कोटा अंतर्गत ग्राम टेंगनमाडा में दो बच्चों की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बिना वैध चिकित्सा पात्रता के इलाज कर रहे झोलाछाप डॉक्टर दीपक उर्फ चिंटू गुप्ता को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर धारा 105 BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है।यह कार्रवाई प्रार्थी जब्बार अली की रिपोर्ट के बाद की गई, जिसमें उसने बीते 17 जुलाई को अपने दो पुत्रों 13 वर्षीय इरफान अली और 14 वर्षीय इमरान अली की इलाज के दौरान मौत होने की बात कही थी। FSL और अन्य जांच रिपोर्टों में यह पुष्टि हुई कि आरोपी ने बिना किसी वैध लाइसेंस के गलत इलाज किया, जिससे बच्चों की मौत हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी को 16 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया। इस पूरी कार्रवाई में चौकी बेलगहना प्रभारी उप निरीक्षक भावेश शेंडे समेत पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles