Homeहमर बिलासपुरआदतन अपराधी अंकुश यादव गिरोह के साथ मारपीट में गिरफ्तार, जिला बदर...

आदतन अपराधी अंकुश यादव गिरोह के साथ मारपीट में गिरफ्तार, जिला बदर की कार्रवाई जारी

15 अप्रैल को रात करीब 2:40 बजे पार्थी आदर्श मिरी और उनके साथी ऋषभ मीरी को यादव मोहल्ला, टिकरा पारा में 3-4 अज्ञात युवकों ने घेर लिया और उन्हें गाली-गलौच करते हुए बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने पार्थी और ऋषभ को यह कहते हुए पीटा कि “यही लोग हैं, मारो इन्हें”। घटना के बाद पार्थी और ऋषभ ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी मोटरसाइकिल छोड़ दी और सिटी कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता से मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मारपीट में शामिल प्रमुख आरोपी अंकुश यादव है, जो एक आदतन अपराधी है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने अन्य साथी राहुल, अजय और करण के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया था। हालांकि, आरोपी ने यह स्वीकार किया कि उसका और पार्थी का पहले से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था। अंकुश यादव के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।आरोपी अंकुश यादव के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लगातार अपराधों में लिप्त रहता आया है। उसके खिलाफ पुलिस द्वारा जिला बदर की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड यह स्पष्ट करता है कि वह समाज के लिए खतरा बन चुका है और उसकी कार्यप्रणाली से इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।पुलिस अब उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, ताकि इलाके में शांति और सुरक्षा स्थापित हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments