Homeहमर बिलासपुरपूर्व एल्डरमैन काशी रात्रे पर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात का आरोप, PM...

पूर्व एल्डरमैन काशी रात्रे पर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात का आरोप, PM आवास योजना के नाम पर की धोखाधड़ी

राजनीतिक दल के कार्यकर्ता किस तरह से अवैध संबंध बनाकर महिलाओं का शोषण कर रहे हैं । इसका उदाहरण कांग्रेस के पूर्व पार्षद साबित कर रहे हैं।दरअसल कांग्रेस के पूर्व पार्षद और एल्डरमैन काशी रात्रि पर एक महिला ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।दरअसल सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की एक महिला ने पूर्व पार्षद एवं एल्डरमेन काशी रात्रे पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है महिला का आरोप है कि काशी रात्रे ने उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने का झांसा दिया और इसी बहाने नजदीकियां बढ़ाईं। भरोसे में लेकर उसने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया और उससे 50 हजार रुपए भी ले लिए। महिला जब गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा खिलाकर जबरन उसका गर्भपात करा दिया, जिससे उसकी तबीयत भी बिगड़ गई।आरोपी ने महिला को डराया-धमकाया और चुप रहने का दबाव बनाता रहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी काशी रात्रे के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और जबरन गर्भपात कराने जैसी गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।आरोपी काशी रात्रे को जैसे ही शिकायत की जानकारी हुई वह फरार हो गया सिरगिट्टी पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि यह पूरा मामला पिछले 3 साल से चल रहा है और महिला अब शिकायत कर रही है इस मामले की जांच करनी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments