Homeहमर बिलासपुरचाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, तोरवा पुलिस...

चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, तोरवा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा मोबाइल, नगदी, चाकू और एक्टिवा बरामद

घटना 19 अप्रैल की रात करीब 1.30 बजे की है, जब मल्हार निवासी ऑटो चालक चंद्र कुमार कौशिक रेलवे स्टेशन बिलासपुर में मोबाइल देख रहा था। उसी दौरान तीन युवक स्कूटी में आए और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इसके बाद उन्हीं आरोपियों ने चांद मोहम्मद नामक व्यक्ति को चाकू दिखाकर उससे 750 रुपए लूट लिए।घटना की रिपोर्ट थाना तोरवा में दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर बी एन एस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी अंशु बक्सेल, विजय सिंह ठाकुर और लक्कीदास मानिकपुरी सभी सिरगिट्टी क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया वीवो कंपनी का मोबाइल, नगदी 750 रुपए, वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और एक्टिवा स्कूटी जब्त कर ली है।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार किया है। उनके खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गई हैं। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को लेकर तोरवा पुलिस की प्रशंसा भी हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments