मई के दूसरे सप्ताह में आ सकते हैं 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे, मूल्यांकन कार्य पूर्ण

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो चुका है। अब माध्यमिक शिक्षा मंडल की टीम दोनों कक्षाओं के परिणाम एक साथ जारी करने की तैयारी में जुटी हुई है। इस बार करीब 5.70 लाख छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने जानकारी दी कि मई के दूसरे सप्ताह में 10वीं और 12वीं का परिणाम एक साथ घोषित किया जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।राज्य भर में कुल 36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे, जिनमें करीब 20,000 शिक्षकों को कॉपियां जांचने की जिम्मेदारी दी गई थी। मार्च में समाप्त हुई परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाएं अप्रैल के पहले सप्ताह से जांची जा रही थीं, जिनका कार्य अब पूर्ण हो चुका है।जो छात्र खेल, स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस और साक्षरता अभियान जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं, उन्हें बोर्ड परीक्षा में बोनस अंक प्रदान किए जाते हैं:राज्य स्तर पर पदक जीतने पर: 10 अंक,राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि पर 15 अंक,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए 20 अंक मिलते हैं ।निश्चित तौर पर यह अंक विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहित करेंगे।और अन्य विद्यार्थियों को भी इस दिशा में प्रेषित करेंगे|

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles