शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ने की आत्महत्या, टॉयलेट में फांसी लगाकर दी जान,, सुसाइड नोट में लिखा “मैं अपनी मर्जी से जा रही हूं”

कोटा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने शादी के महज तीसरे दिन अपने मायके में टॉयलेट के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका लक्ष्मी भैना की 15 अप्रैल को जांजगीर-चांपा जिले के कोसा गांव निवासी दुआस भैना से शादी हुई थी। 16 अप्रैल को विदाई के बाद मायके वाले उसे शाम को वापस अमाली गांव लेकर आए थे, जहां 17 अप्रैल की सुबह यह दर्दनाक घटना हुई।सुबह लक्ष्मी घर के पीछे टॉयलेट की ओर गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। जब परिजन देखने गए तो उसे फंदे पर झूलता पाया। तुरंत उसे उताकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी और परिवार को परेशान न करने की अपील की है।

हालांकि, आत्महत्या की स्पष्ट वजह नहीं बताई गई।जांच में सामने आया है कि सगाई के बाद लक्ष्मी ने अपने भाई से शादी न करने की इच्छा जताई थी और लड़के के बारे में भी सवाल किए थे। तब भाई ने भरोसा दिलाया कि लड़का अच्छा है। इसके बाद शादी संपन्न हुई, लेकिन अब पुलिस आत्महत्या की वजह तलाश रही है। ससुराल पक्ष से भी पूछताछ जारी है और सुसाइड नोट को जब्त कर जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles