Homeहमर बिलासपुरऑटो में लूट: नशीला पानी पिलाकर की वारदात , सोने के कंगन...

ऑटो में लूट: नशीला पानी पिलाकर की वारदात , सोने के कंगन और 6 हजार रुपये लूटकर यादव गार्डन के पास फेंका

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से फिल्मी अंदाज में लूट का मामला सामने आया है। बावजी नगर निवासी हेमलता भोंसले दवा लेने निकली थीं, तभी तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें ऑटो में बैठाकर घर छोड़ने का झांसा दिया और रास्ते में नशीला पानी पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके सोने के कंगन और 6 हजार रुपये नगद लूट लिए।पीड़िता के अनुसार, आरोपियों में एक नाबालिग लड़की, एक महिला और एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति शामिल था। तीनों ने ऑटो में बैठाकर इधर-उधर घुमाया और फिर पीने के लिए पानी दिया, जिसमें नशा मिला था। पानी पीते ही महिला बेहोश हो गई। होश आने पर उन्हें यादव गार्डन के पास छोड़ा गया था।रात करीब 10:30 बजे परिजन उन्हें ढूंढते हुए घटनास्थल तक पहुंचे और घर लाए। पीड़िता के पास एक बैग भी मिला, जिसमें नकली नोट जैसे कागज भरे थे। सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments