Homeहमर बिलासपुरकलेक्टर अवनीश शरण का विदाई, बिलासपुर की जनता को दे गए यादगार...

कलेक्टर अवनीश शरण का विदाई, बिलासपुर की जनता को दे गए यादगार कार्यों की सौगात

कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने जिलाप्रशासन की पूरी टीम को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और पूरी निष्टा एव लगन के साथ आगे भी कार्य करने की सलाह दी, जिससे कि आमजन के बीच शासन व प्रशासन की सकारात्मक छवि का निर्माण हो।कलेक्टर अवनीश कुमार शरण की कार्यशैली,कर्मठता, समर्पण व सशक्त मार्गदर्शन से जिले के सतत विकास की दिशा में निरंतर कार्य किया गया है। उनके उत्कृष्ट नेतृत्वक्षमता, मार्गर्शन एवं नवाचार से बिलासपुर जिले ने सफलता के नये आयाम स्थापित किए

अवनीश कुमार शरण बिलासपुर में नगर निगम आयुक्त के पद पर भी अपनी सेवा दे चुके है। इसके बाद शासन ने कलेक्टर बनाकर उनके बिलासपुर वापसी की. अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में अवनीश कुमार शरण ने बिलासपुर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जनदर्शन लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी, और उसका तत्काल निराकरण भी किया।यही वजह है कि कलेक्टर अवनीश कुमार शरण की जिले की कप्तानी लोग कभी नहीं भूल पाएंगे। जिले के कलेक्टर के रूप में जिस तरह से अवनीश शरण ने काम किया है यकीनन वह बिलासपुर वासियो के लिए यादगार है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments