17.5 C
Bilāspur
Friday, February 27, 2026
spot_img

ट्रांसफार्मर सुधारते वक्त युवक को लगा करंट, मौके पर ही मौत

मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में रविवार शाम एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वह गांव में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को सुधारने के लिए उसमें चढ़ा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।जानकारी के मुताबिक, ग्राम कर्रा वार्ड क्रमांक 17 बंजरपारा मोहल्ला में बीते कुछ दिनों से बिजली आपूर्ति ठप थी। इसी बीच गांव के लोगों ने ग्राम लिमतरा, पहरीपारा निवासी एक युवक से मदद ली। रविवार शाम करीब 4 बजे युवक ने ट्रांसफार्मर पर चढ़कर डियो लगाने की कोशिश की, लेकिन अचानक करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और नीचे गिर पड़ा।स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल मस्तूरी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles