शराब दुकान की छत तोड़कर चोरों ने उड़ाए 97,800 रुपये, CCTV में चेहरा ढका, पुलिस कर रही जांच

तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित लिंक रोड की एक शासकीय प्रीमियम शराब दुकान में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है।अज्ञात चोरों ने छत का टीन शेड और फॉल्स सीलिंग तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और दराज में रखे 97 हजार 800 रुपये चोरी कर फरार हो गए।घटना की जानकारी सुपरवाइजर अर्जुन बंजारे ने पुलिस को दी, जिस पर FIR दर्ज कर ली गई है।जानकारी के अनुसार, घटना 22 अप्रैल की देर रात करीब 1:32 बजे की है।आरोपी दुकान की छत से फॉल्स सीलिंग तोड़कर अंदर घुसा और दराज में रखी शराब बिक्री की रकम को निकालकर फरार हो गया। अगले दिन सुबह दुकान खोलने पर घटना का पता चला।

CCTV फुटेज की जांच में आरोपी का चेहरा कपड़े से ढका हुआ नजर आया है।सुपरवाइजर अर्जुन बंजारे ने थाने पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और पूरी घटना की जानकारी दी। उनका कहना है कि रोज की तरह स्टॉक मिलान कर रात 11 बजे दुकान बंद की गई थी, लेकिन अगली सुबह चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। दुकान में शराब का स्टॉक सही पाया गया है,

लेकिन दराज की नकदी गायब थी।तारबाहर पुलिस ने आईपीसी की धाराओं के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को जनक में लिया है।पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles