कांग्रेसियों की मांग अपोलो प्रबन्धन के विरुद्ध एफ आई आर करने एवं अपोलो में आयुष्मान कार्ड सुविधा हो शुरु

छत्तीसगढ़ में फर्जी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जान केम और अपोलो हॉस्पिटल प्रबंधन के विरुद्ध कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। इस संबंध में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय ने बयान देते हुए कहा कि प्रशासन ने कुछ धाराओं में एफआईआर जरूर दर्ज की है, लेकिन फर्जी डॉक्टर के साथ-साथ नामजद एफआईआर की मांग अभी तक अधूरी है। इस संबंध में आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। पांडेय ने चेतावनी दी कि जब तक दोषियों पर नामजद एफआईआर नहीं होगी,कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी।जानकारी देते हुवे पांडेय ने बताया कि 2 मई को स्वास्थ्य न्याय यात्रा निकाली जाएगी, जो अपोलो हॉस्पिटल से प्रारंभ होकर नेहरू चौक तक जाएगी। वहां विशाल आमसभा का आयोजन होगा, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता जरूरी है।

आयुष्मान भारत योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना को कई निजी अस्पताल मान्यता नहीं दे रहे, जो सरकार की विफलता दर्शाता है। केवल कार्ड बनाकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। विदेशी मेडिकल डिग्री धारकों की जांच हो उन्होंने मांग की कि यूक्रेन, कजाकिस्तान, रूस आदि विदेशी संस्थानों से डिग्री प्राप्त डॉक्टरों की जांच करवाई जाए कि उनकी डिग्री वैध है या नहीं। भारत में प्रैक्टिस करने से पहले उनकी डिग्री की सत्यता की पुष्टि, पंजीयन की जांच और सरकारी अस्पतालों में इंटर्नशिप आवश्यक की जानी चाहिए। जिन डॉक्टरों का पंजीयन भारत में नहीं है, उन पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles