नहर विभाग की लापरवाही से सूख गए खेत, पानी को तरसे किसान — नवागढ़ के मुड़पार में फसल बर्बादी का संकट

पुरा मामला जांजगीर-चांपा जिले की नवागढ़ परिक्षेत्र का मुड़पार का मामला है जहां नगर विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते आज किसानों का खेत सूख चुके हैं ।जिसके चलते किसानों की फसल सूखे खेत में बर्बाद होते नजर आ रहे हैं,मामले में नहर विभाग के अधिकारी का ध्यान लगातार आकर्षित कराने के बाद भी उनके द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिसकी वजह से सैकड़ो किसानों का फसल सुख कर बर्बाद हो रहा है, कृषि विभाग और नहर विभाग की जिम्मेदार अधिकारी खेतों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने को लेकर कोई आश्वासन नहीं दे रहे हैं।जबकि सरकार किसानों के हित में बड़ी-बड़ी बातें करती हैं लेकिन जमीनी स्तर पर किसान केवल परेशान हो रहे है । एक ओर जहां नहर विभाग के मरम्मत और सफाई के लिए लाखों रूपए पैसे सरकार पानी की तरह बहा रही है लेकिन जमीनी स्तर पर नहर मरम्मत और साफ-सफाई न होने से किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। जिसके चलते किसानों का खेत सूखा पड़ चुका है और खेतों का फैसल बर्बाद होते नजर आ रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles