बीमारी से टूटे रिटायर्ड इंजीनियर ने ट्रेन से कटकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा अब दर्द सहना मुश्किल

एसईसीएल से रिटायर्ड 72 वर्षीय इंजीनियर प्रेमलाल प्रसाद ने बीमारी से परेशान होकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली।बुधवार देर रात वे घर से निकले थे और अगली सुबह उनका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें प्रेमलाल ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी।परिजनों के अनुसार, प्रेमलाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दवाइयों के बावजूद राहत नहीं मिल रही थी। जब वे रात में घर से निकले और देर तक वापस नहीं आए तो बेटे ने सकरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। काफी तलाश के बाद गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर प्रेमलाल का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान कपड़ों और सुसाइड नोट से की गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उन्होंने बीमारी के कारण अवसाद में आकर यह कदम उठाया। परिजन भी उनकी लगातार खराब हो रही सेहत से बेहद चिंतित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles