हिर्री में नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी अखिलेश गिरफ्तार पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत की कार्रवाई

हिर्री थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। परिजनों की शिकायत पर थाना प्रभारी अवनीश कुमार पासवान ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी मुंगेली में छिपा हुआ है। टीम ने दबिश देकर आरोपी अखिलेश धृतलहरे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे और आखिरकार सफलता मिली।आरोपी अखिलेश के खिलाफ धारा 74 बीएनएस और 8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है। थाना प्रभारी ने कहा कि नाबालिगों के साथ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles