बिलासपुर में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, बिजली आपूर्ति बाधित आज भी हल्की बारिश और तेज हवाओं के आसार, तापमान में गिरावट जारी

बिलासपुर में 11 दिनों की भीषण गर्मी के बाद रविवार शाम मौसम ने करवट ली।तेज आंधी तूफान के साथ बारिश ने शहरवासियों को राहत दी।करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ धराशायी हो गए,जिससे कई इलाकों में देर रात तक बिजली आपूर्ति ठप रही।रविवार को तापमान गिरकर 38.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम रहा।

सोमवार को भी मौसम में बदलाव जारी रहा।सुबह से ही आसमान में बादलों की हल्की परत छाई रही।दिनभर धूप-छांव का आंख मिचौली का खेल चलता रहा और दोपहर में हल्की धूप के बीच तेज हवाएं चलने लगीं।इसके बाद शाम को एक बार फिर हल्की बारिश के साथ तेज अंधड़ देखने को मिला, जिससे मौसम और अधिक सुहावना हो गया।रविवार की शाम को आए तेज अंधड़ और बारिश के चलते सकरी, सिरगिट्टी, उसलापुर, रेलवे परिक्षेत्र, मंगला, कोनी और सरकंडा क्षेत्र में पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई प्रभावित रही।

मंगला चौक क्षेत्र में फ्लैक्स बोर्ड 33 केवी के बिजली तारों पर गिर गया, वहीं मिनोचा कॉलोनी में पेड़ की डाल गिरने से तार टूट गए, जिससे देर रात तक उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।मौसम विभाग के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिकाओं के प्रभाव से प्रदेश में अगले दो से चार दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश,गरज चमक के साथ छींटे पड़ने और अंधड़ चलने की संभावना है। तापमान में हल्की गिरावट बनी रहेगी और शाम के समय तेज हवाएं चल सकती हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles