Homeहमर बिलासपुरकार की छत पर स्टंट कर धूम्रपान करने वाले तीन युवक गिरफ्तार...

कार की छत पर स्टंट कर धूम्रपान करने वाले तीन युवक गिरफ्तार सिविल लाइन पुलिस ने ट्रैक कर घर से दबोचा, मोटर व्हीकल एक्ट में कार्रवाई

थाना सिविल लाइन क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया था, जिसमें सत्यम चौक से अग्रसेन चौक के बीच एक युवक कार की छत पर बैठकर स्टंट और धूम्रपान करता दिखा। वायरल वीडियो में युवक बेखौफ अंदाज में कानून व्यवस्था को चुनौती देते नजर आ रहा था। कार की नंबर प्लेट CG10 BQ 0007 साफ दिखाई दे रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी थी।वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली। प्रियांशु सिंह, पृथ्वी राज और आर्यन कश्यप तीनों आरोपी यदुनंदन नगर तिफरा के निवासी हैं।पुलिस ने तीनों युवकों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान ट्रैफिक एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे खुद थाना सिविल लाइन पहुंचे और थानेदार को निर्देशित किया कि आरोपियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज करने के साथ साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में आगे बढ़ाया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट किसी की जान जोखिम में डाल सकते हैं, इसलिए ऐसी घटनाओं की तत्काल सूचना दें, ताकि समय रहते सख्त कदम उठाए जा सकें।एएसपी ने कहा कि इस तरह की भविष्य में भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments